फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद अस्पताल में भर्ती मोनू - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत टियाला बाईपास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एसपी दीपक भूकर जैकेट में गोली लगने से वे बाल बाल बच गए। जबकि एक सिपाही बदमाश की गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश दिल्ली से पेरोल के बाद फरार चल रहा था। उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे अलग-अलग थानों में लूट व हत्या के प्रयास के दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि कोतवाली देहात विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक बदमाश लूट के इरादे से बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। जिसके बाद उन्होंने टियाला बाईपास के पास बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी। एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी दीपक भूकर भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बदमाश और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई। जिसमें एक गोली एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। जबकि एक गोली कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय की जैकेट में लगी। लेकिन दोनों ही बाल-बाल बच गए। जबकि एक गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। इस दौरान बदमाश ने 16 राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसमें वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू और मुईनुद्दीन निवासी गुलावठी बताया है। एसपी ने बताया कि उस पर एडीजी मेरठ जोन की ओर से एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है। वह 2019 से दिल्ली से पेरोल पर आया था। तभी से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं के लगभग 50 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने उससे दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें