आईपीएल में सट्टा लगाने वाले चार सटोरिये पकड़े, 3.90 लाख रुपये बरामद
हापुड़। देहात और सिंभावली पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 90 हजार रुपये, दो लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, सट्टे का हिसाब किताब रखने वाले बही खाता नोटबुक के साथ-साथ दो कार भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी किसी होटल या मकान के अलावा कारों में ही घूमते ही सट्टे का कारोबार करते थे।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही कि कुछ लोग कारों से ही घूमकर आईपीएल के मैचों में सट्टा लगा रहे थे। सूचना के आधार पर सर्विलांस टीम की मदद से थाना हापुड़ देहात पुलिस व सिंभावली थाना पुलिस ने चार लोगों को सट्टा लगाने व लगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। देहात पुलिस ने कुछ लोगों को हापुड़ मेरठ बाईपास व सिंभावली पुलिस ने गांव सेना से इन्हें गिरफ्तार किया है। हापुड़ देहात पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम आकाश गोयल उर्फ चिंटू निवासी मोहल्ला कोठी गेट व रविंद्र निवासी शिवलोक कॉलोनी हापुड़ बताए। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 80 हजार, दो लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, एक केलकुलेटर व एक कार बरामद की।
जबकि सिंभावली पुलिस ने गांव सेना से ही नाजिम और तनवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे एक लाख 10 हजार नगद, तीन मोबाइल व एक कार बरामद की है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए सटोरिए अलग-अलग जगह पर घूम कर कार में बैठकर सट्टा लगाते थे। लोकेशन बदलते रहने के कारण ये पुलिस की पकड़ से दूर रहते थे। इनके पास मिली दस्तावेजों में पुलिस को इनके पास से सट्टा लगाने वाले लोगों के नाम और नंबर भी मिले हैं। इनका कनेक्शन दिल्ली में बैठे कुछ सट्टा माफियाओं से भी हैं। जल्द इनके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंगलवार को देहात थाना व सिंभावली थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये सट्टा लगाने वाले आरोपीयो से बरामद ह?- फोटो : HAPUR