फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खाली कराने से नाराज युवकों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान खाली कराने से नाराज युवकों पर चाकू से हमला
विज्ञापन

हापुड़। दुकान खाली कराने से नाराज चार युवकों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शकरकुई निवासी युनूस ने बताया कि उसकी मोहल्ले में दुकान है। मोहल्ले के ही कुछ लोगों को उसने दुकान किराए पर दे रखी थी। जिनसे कई बार दुकान खाली करने को कहा गया। लेकिन इन लोगों ने दुकान पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर उक्त लोगों के खिलाफ वाद दायर किया। न्यायालय द्वारा 27 अप्रैल को दुकान खाली कराने के आदेश दिए गए। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर अमीन द्वारा दुकान को खाली करा दिया गया। जिससे गुस्साए आरोपियों ने उसके साथ शमसू व दानिश पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें