फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायोजना 2031 के नक्शे में नहीं दिखा औद्योगिक क्षेत्र, उद्यमी नाराज

विज्ञापन
मंगलवार को एचपीडीए की महायोजना का मानचित्र को लेकर चर्चा करते व्यापारी । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
महायोजना 2031 के नक्शे में नहीं दिखा औद्योगिक क्षेत्र , उद्यमी नाराज
विज्ञापन

हापुड़। एचपीडीए की महायोजना 2031 में अधिकृत औद्योगिक क्षेत्र नहीं दर्शाया गया है, मानचित्र का मंगलवार को हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आह्वान पर उद्यमियों ने अवलोकन किया। प्राधिकरण से मानचित्र में औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट करने और सेटेलाइट से इसकी सत्यता की जांच की मांग उठाई है।
एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि हापुड़ जिले में 550 से अधिक छोटी बड़ी फैक्टरी चल रही हैं, जो 30 से 40 साल पुरानी हैं। इसमें दिल्ली रोड पर 100 से अधिक फैक्टरी संचालित हैं, जिन्हें योजना में नहीं दिखाया, सबली गेट के सामने 40 साल से अधिक फैक्टरी हैं इसे महायोजना में आर जोन दिखाया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि मेरठ रोड पर धीरखेड़ा के सामने व दादरी के पास 50 से अधिक फैक्टरी हैं, वहां जमीन की खेती दिखाई गई है, असौड़ा पेठ से पहले फैक्टरियों को भी योजना में शामिल नहीं किया है। गढ़ रोड पर 200 से अधिक प्लाईवुड व अन्य फैक्टरी हैं, लेकिन महायोजना में इन्हें कृषि भूमि व व्यवसायिक भूमि दर्शाया गया है। मोदीनगर रोड व बुलंदशहर की 200 से अधिक फैक्टरियों के साथ भी यही समस्या है।
उद्यमी दीपांशु गर्ग कहा कि औद्योगिक इकाइयों से सरकार को प्रति वर्ष करोड़ों का राजस्व मिलता है, लेकिन प्राधिकरण की महा योजना में इनकी अनदेखी की गई है। उन्होंने बताया कि जो फैक्टरी हापुड़ में लगी हुई हैं उन्होंने बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है, जीएसटी नंबर है, नगर पालिका में टैक्स भी दिया जाता है, श्रम विभाग में पंजीकरण है, इसके बावजूद अनदेखी बर्दाश्त नहीं है। प्राधिकरण महायोजना 2031 में इन औद्योगिक क्षेत्रों को समायोजित करें, साथ ही फैक्टरियां कहां स्थानांतरित होंगी, इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर अमित मित्तल, ललित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, पुरुषोत्तम शरण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय सिंहल, दीपांशु गर्ग, सौरभ गोयल, भारत भूषण सिंहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आपत्तियों के तिथि बढ़ाने की तैयारी में प्राधिकरण -
2031 मास्टर प्लॉन को लेकर आ रही आपत्तियों की संख्या को देखते हुए प्राधिकरण इसकी तिथि और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। ताकि लोगों द्वारा आपत्तियों को दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें