फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन से सटी कॉलोनी पर चला बुलडोजर, कई दुकानें और भवन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन से सटी कॉलोनी पर चला बुलडोजर, कई दुकानें और भवन सील
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे के गेट नंबर 73 के पास चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ आखिरकार प्राधिकरण ने संज्ञान लिया। लगातार हो रही शिकायतों के बाद अधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार को यहां पहुंची और अवैध कालोनी को ध्वस्त करते हुए अवैध रूप से बनाए गए फ्लैटों और कई दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अवैध निर्माण भाजपा से जुड़े नेताओं का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि रेलवे गेट नंबर-73 के उत्तरी तरफ अशोक कुमार गर्ग ने आठ हजार वर्ग मीटर में अवैध रूप से प्लाटिंग की। इसी प्लाटिंग में संदेश त्यागी और प्रदीप त्यागी ने भूतल पर निर्मित आठ दुकानों एवं प्रथम तल निर्मित फ्लैटों के साथ-साथ एक दो मंजिले भवन को सील किया गया। इसके अलावा गेट नंबर 73 के दक्षिण में दुष्यंत त्यागी, अशोक कुमार गर्ग और पवन कुमार गोयल की अवैध प्लाटिंग में निर्मित व अर्धनिर्मित भवनों को सील किया गया। कंचन त्यागी द्वारा निर्मित दो मंजिला इमारत को भी सील किया गया। हालांकि 15 से 20 भवनों को उनमें रहने वाले लोगों के कारण सील नहीं किया जा सका। इन्हें खाली करने की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता एवं अवर अभियंता अंगद सिंह, देशपाल सिंह, पीयूष जैन, मोहम्मद हारुन एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें