भाजपा बूथ अध्यक्ष ने दी पलायन की चेतावनी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाई निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमजद सैफी ने कुछ लोगों पर उसके प्लॉट पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है, जिससे वह पलायन को मजबूर है। इस संबंध में उसे घर के बाहर एक पोस्टर भी चस्पा किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि प्लॉट की जमीन में उनका भी हिस्सा है।
मोहल्ला खाई (पीर वाली गली) निवासी अमजद सैफी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष हैं। मोहल्ले में उसका एक प्लॉट है। कुछ लोग जबरन उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से पीड़ित पलायन को मजबूर है। जबकि, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि भाजपा नेता उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अधिकारिक स्तर से मामले की जांच कराई जाएगी।