फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराना टोल पर कार चालक को पीटा, कार का शीशा भी तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराना टोल पर कार चालक को पीटा, कार का शीशा भी तोड़ा
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के कुराना टोल पर टोलकर्मियों ने कार सवार युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पीड़ित ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली के सुभाष विहार निवासी जहीन चौहान ने बताया कि 17 अप्रैल को वह कार में सवार होकर किसी काम से जनपद बुलंदशहर के गुलावठी जा रहा था। फास्टैग से टोल कटवाने के लिए उसने कार को रोक दिया। प्लाजा पर लगी मशीन से शुल्क न कटने पर वह अपनी कार को साइड में खड़ा करने लगा। इस दौरान एक टोलकर्मी ने उसकी कार के शीशे में घूंसा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद होने पर गुस्साए टोलकर्मियों ने अपने 20-25 साथियों के साथ लाठी-डंडों और रॉड से जहीन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने फोन करके गुलावठी निवासी अपने कुछ परिचितों को मौके पर बुलाया। परिचितों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनकी पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें