सोमवार से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सीओ ट्रैफिक ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया और उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे, लेकिन मंगलवार को वाहन चालकों पर किसी कार्रवाई का खौफ नजर नहीं आया। इस दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर युवती और स्कूली बच्चे नजर आए। वही बुलेट सवार खाकीधारी भी सड़क सुरक्षा के नियमों को भूल हेलमेट को हाथ में लेकर बाइक चलाते नजर आये। एक मोपेड चालक ने तो सड़क सुरक्षा सप्ताह को ठेंगा दिखा मोपेड पर एक कार के बराबर लोग बैठाकर सारी हदें पार कर दी।
मंगलवार को तहसील चौराहे पर बिना हेलमेट लगाये स्कूटी पर ट्रेपलिंग करते छात्र । संवाद- फोटो : HAPUR
मंगलवार को तहसील चौराहे पर बिना हेलमेट लगाये स्कूटी पर बात करते जाता युवक । संवाद- फोटो : HAPUR
मंगलवार को मेरठ तिराहे पर हेलमेट हाथ में लेकर बूलेट चलाता पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR
मंगलवार को अतरपुरा चौराहे पर बिना हेलमेट लगाये रॉंग साइड स्कूटी चलाकर ले जाती युवती । संवाद- फोटो : HAPUR