फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घरों में चोरी की बिजली से चलते मिले एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
11 घरों में चोरी की बिजली से चलते मिले एसी
विज्ञापन

हापुड़। भीषण गर्मी में उपभोक्ता चोरी की बिजली से एसी, कूलर चलाने से बाज नहीं आ रहे। ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को दिन निकलते ही छापे मारे। इस दौरान 11 घरों में बिजली चोरी होती मिली, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
उपखंड अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गांव असौड़ा, जसरूपनगर, आदर्शनगर में सुबह चार बजे कार्रवाई की गई। यहां उपभोक्ता कनेक्शन होने के बावजूद बिजली की चोरी करते मिले। उन्होंने बताया कि सभी अवर अभियंताओं को उनके क्षेत्रों के बकायेदारों की सूची सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता समय से बिल जमा कर दें, अन्यथा कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज की जाएगी। बिजली की चोरी बर्दाश्त नहीं होगी। चोरी में संलिप्त सभी 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उधर, बाबूगढ़ में भी एसडीओ प्रणव हरित के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें