फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक में बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी ट्रक में बस ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के पास बृहस्पतिवार तड़के हाईवे पर खड़े मिनी ट्रक में बस ने टक्कर मार दी, जिससे मिनी ट्रक के मालिक और एक पल्लेदार की मौत हो गई।
देहात क्षेत्र के गांव पटना निवासी निजाम का मिनी ट्रक है। मिनी ट्रक पर वह गांव निवासी विकास के साथ पल्लेदारी भी करता है। पुलिस के अनुसार एक कैंटर संभल से आलू लेकर हापुड़ आ रहा था, जो कुचेसर रोड फ्लाईओवर के पास खराब हो गया। जिसके बाद कैंटर से आलू के कट्टे उतारने के लिए दो मिनी ट्रकों को मंगाया गया था। बृहस्पतिवार तड़के निजाम और विकास मिनी ट्रक हाईवे के किनारे लगाकर उसमें आलू भरने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अमरोहा से दिल्ली की ओर जा रही प्राइवेट बस के चालक ने निजाम और विकास को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त दोनों मिनी ट्रक और बस के बीच में फंस गए। हादसे में निजाम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान घायल विकास की भी मौत हो गई। उधर गांव में दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बस का चालक जनपद बुलंदशहर के गांव खानपुर निवासी है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें