शनिवार को बैठक करते करते व्यापारी । संवाद
- फोटो : HAPUR
हापुड़ में व्यापारियों ने दी बाजार बंद की चेतावनी
हापुड़। पिलखुवा में पिता, पुत्र को गोली मारने की घटना से व्यापारियों में रोष है। शनिवार को हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में व्यापारियों ने घटना का जल्द खुलासा न होने पर बाजार बंद की चेतावनी दी।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि हापुड़ के व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। कुछ ही महीनों के अंदर यह चौथी घटना है, इस तरह के माहौल में व्यापार करना मुश्किल है। क्योंकि कारोबारियों को पैसा इधर से उधर ले जाना ही पड़ता है, पुलिस का बदमाशों में कोई खौफ नहीं है। महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि बदमाश खुले आम व्यापारियों को निशाना बनाकर लूटपाट कर रहे हैं। पुलिस तमाशबीन बनी है, यही माहौल रहा तो व्यापारियों को अपने व्यापार बंद करने पड़ेेंगे। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर यदि आरोपियों को नहीं पकड़ा तो जिलेभर के बाजारों को बंद कराया जाएगा। व्यापारी एक जुट हैं, पुलिस को अपना काम सही से करना चाहिए। बैठक में जितेंद्र गुप्ता, अशोक बबली समेत व्यापारी मौजूद रहे।