फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ वर्षीय बच्चे से कुकर्म, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे को पड़ोस में रहने वाला युवक बहकाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 26 मार्च को उसका आठ वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था, तभी उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां उनके पुत्र के साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर पुत्र को हत्या की धमकी देकर भगा दिया। लेकिन घर पहुंचते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। शक होने पर उन्होंने बच्चे से पूछताछ की तो उसने खुद पर बीती घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें