फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार पर हमले के आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये मारपीट करने वाले आरोपी । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पत्रकार पर हमले के आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड पर एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मुकुल मिश्रा पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले मेें सात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला त्यागी नगर निवासी मुकुल मिश्रा बुधवार रात करीब 11 बजे गढ़ रोड स्थित अपने कार्यालय से घर जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। पत्रकार के साथ उसका दोस्त जसमीत सिंह भी था। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पत्रकार की हत्या के इरादे से पिस्टल से फायर कर दिया। लेकिन, मिस होने के कारण गोली नहीं चल सकी। हमले में पत्रकार के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि उनकी आंख पर भी गंभीर चोट लगी हैं। आरोपी चैन भी लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी मोहल्ला त्रिवेणीगंज निवासी योगेश कुमार और मोहल्ला चमरी निवासी हेमंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें