फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-भुज एक्सप्रेस में चादर कंबल ले जाने का झंझट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-भुज एक्सप्रेस में चादर कंबल ले जाने का झंझट खत्म
विज्ञापन

हापुड़। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बरेली वाया हापुड़ से कच्छ तक जाने वाली बरेली-भुज एक्सप्रेस में यात्रियों को सोमवार से चादर-कंबल लेकर जाने की झंझट खत्म हो जाएगी। यात्रियों के लिए सफर के दौरान बेडरोल की सुविधा रेलवे प्रशासन ने फिर से शुरू कर दी है।
कोरोना काल में संक्रमण की रोकथाम करने के लिए करीब दो वर्ष पहले रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में यात्रा करने के दौरान मिलने वाले लिनेन, कंबल, तकिया और तौलिया (बेडरोल) देने की सुविधा को खत्म कर दिया था, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। लेकिन, अब कोरोना का प्रसार खत्म हो चुका है। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ट्रेनों में पुरानी व्यवस्थाओं को बहाल कर रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में फिर से बेडरोल की सुविधा शुरू कर दी है। इस ट्रेन का संचालन बरेली से होते हुए मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला वाया हापुड़, पिलखुवा, गाजियाबाद, दिल्ली से होते हुए दौसा, अजमेर से कच्छ तक होता है। ट्रेन में प्रतिदिन स्थानीय रेलवे स्टेशन से करीब 25 यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों को अब अपने घर से चादर और कंबल लेकर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि फिलहाल बरेली-भुज एक्सप्रेस में ही बेडरोल की सुविधा शुरू कराई गई है। अन्य ट्रेनों में भी रेलवे प्रशासन इस सुविधा को शुरू कराने में प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें