फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए मोबाइल टावरों पर चोरी के आरोपी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों के जनपदों में एक नामचीन कंपनी के मोबाइल टावरों से करोड़ों रुपये का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार करते हुए सवा करोड़ का सामान और कार बरामद की है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव अच्छेजा और बाबूगढ़ इलाके में एक कंपनी के मोबाइल टावर से लाखों का सामान चोरी हुआ था। लेकिन चोर सीसीटीवी में कैद हो गए थे। वारदात का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस और एसओजी को लगाया गया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस और एसओजी के साथ तीन आरोपियों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न प्रदेशों के जनपदों में मोबाइल टावर से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इनकी पहचान पूर्वी दिल्ली के थाना मंडावली क्षेत्र के ईस्ट स्कूल ब्लॉक निवासी अमन, समद और कल्याणपुरी निवासी कासिम के रूप में हुई है। वहीं पूर्वी दिल्ली के थाना मंडावली क्षेत्र के ईस्ट स्कूल ब्लाक निवासी कल्लू खां, कांती नगर निवासी शाहरुख, नईम और जनपद गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के गरिमा गार्डन निवासी इमरान मलिक अभी फरार हैं।
इनके कब्जे से सात मोबाइल लीथियम आयन टावर बैट्रा, दो राउटर, एक कूलिंग फैन, आठ बंडल फाइबर केबल, 69 आरएफ-बीटीएस कार्ड, 1821 छोटी चिप , 344 बड़ी चिप, दो मोबाइल फोन, गैस कटर और छह कार की फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। चोरी के माल की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

दिल्ली में कबाड़ियों को बेचते थे माल
एसपी ने बताया कि चोरी के माल को दिल्ली के कबाडिय़ों को बेचा जाता था। कबाड़ी चोरी चिप और राउटर को रिपैकेजिंग के लिए साढ़े चार लाख रुपये में चाइना बेच देते थे। जिसके बाद यह माल वापस भारत आकर 25 लाख रुपये में बिकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें