फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के प्रार्थना पत्र पर भूमि का किया दाखिल खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के प्रार्थना पत्र पर भूमि का किया दाखिल खारिज
विज्ञापन

हापुड़। तहसील कर्मियों द्वारा भू अभिलेखों में गड़बड़ी के मामले आए दिन प्रकाश में आते रहते हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला बुधवार को सामने आया है। जिसमें तहसील कर्मियों द्वारा एक मृतक के प्रार्थना पत्र पर कृषि भूमि का दाखिल खारिज कर दिया गया। मोहल्ला जागृति विहार निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जागृति विहार निवासी महेश चंद्र ने बताया कि मोहल्ला शिवनगर निवासी गुलाब सिंह की 30 अकतूबर 2011 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 22 अगस्त 2013 को गुलाब सिंह के नाम से एक प्रार्थना पत्र तहसीलदार को दिया गया। जिसमें खसरा नंबर 927 रकबा 0.1300 हेक्टेयर व खसरा नंबर 928 रकबा 0.2060 हेक्टेयर भूमि का दाखिल खारिज करने का आवेदन किया गया। तहसील कर्मियों ने प्रार्थना पत्र के आधार पर बिना जांच किए उक्त भूमि का दाखिल खारिज कर दिया। शिकायतकर्ता ने मामले में शामिल सभी तहसील कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और दाखिल खारिज के आदेश को भी निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें