घर में घुसकर पीटने के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दबंगों द्वारा पिता पुत्र से मारपीट किए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी करतार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव निवासी सुरेंद्र, अशोक, संजीव, अमित, मोनिका और मनीषा लाठी-डंडें लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी थी। इससे गुस्साए आरोपियों ने पीड़ित को लाठी-डंडों के साथ बेरहमी से पीटा था। विवाद होता देखकर मौके पर जमा हुए लोगों ने किसी तरह पीड़ित और उसके पुत्र को बचाया था। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी।