फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के साथ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के साथ पथराव
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी संदीप कुमार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। पुलिस ने आठ नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने बताया कि 11 मार्च को पीड़ित अपने घर पर मौजूद था। पीड़ित की माता घर के बाहर सफाई कर रही थी। इस दौरान गांव निवासी बाबू कुरैशी की पत्नी ने माता के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर गुस्साई महिला ने नाली का कूड़ा उसके घर के बाहर डाल दिया। इस दौरान महिला पक्ष से बब्लू कुरैशी, साहिल कुरैशी, सलमान कुरैशी, सलमान कुरैशी, नासिर, बिलाल और शाबवेज के साथ करीब 50 अज्ञात लोग मौके पर आ गए। इन लोगों ने भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर हमला बोलते हुए पथराव भी कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने किसी तरह पीड़ित को बचाया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें