फोन पर पूछें सवाल, विषय विशेषज्ञ देंगे जवाब
हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों की काउंसलिंग और विषय की जटिलताओं के निस्तारण को लेकर डीआईओएस द्वारा 20 से अधिक विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। छात्र सिर्फ एक कॉल के जरिए विषय की जटिलताओं का निस्तारण करा सकेंगे। साथ ही परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।
बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से प्रस्तावित हैं, इसके लिए जिले में 44 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। छात्रों की तैयारी अभी अधूरी है, प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू नहीं हो सकी हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों की टेंशन बढ़ गई हैं।
इस समस्या के निस्तारण को लेकर बोर्ड के आदेश पर डीआईओएस कार्यालय द्वारा विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं, सभी विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। छात्र कॉल कर किसी भी विषय से जुड़ी जटिलता के निस्तारण को लेकर प्रश्न कर सकते हैं।
इन विषय विशेषज्ञों से करें वार्ता
* हिंदी विषय - डॉ. जया मिश्रा-6306227057, जवेंद्र सिंह-9627465181, महिमा शर्मा-8279604288, आशीष कुमार-9897960213, कार्तिका-9125946321, राजकुमार सिंह-9690871676, अर्चना-6390297897।
* अंग्रेजी विषय-रश्मि-9897377725, शालिनी-9560945247, नम्रता-8209531071, डॉ. हरीशचंद-9811764823, चंद्रशेखर-99997448311, अर्चना शर्मा-9950885365, राधा-9756136384।
* गणित विषय - अजय सिंह-7417236377, विजय सिंह-9555759499, हेमलता-8077639290, इंदु यादव-7599268947, अंजू हरित-9013967247, दिनेश-9456228860, संजीव कुमार-7038350466।
* जीव विज्ञान - संजीव कुमार-9027501766, रीना-9013496621, स्वाति-9667084003, स्वीटी-8881469523, अमृता-9756078704, पाणिनी-8791862915, सुषमा-9149115686।
* भौतिक विज्ञान - सुमन आर्या-9808546044, नरेश दत्त शर्मा-9690631153, नेहा-8954057702, प्रतिभा-9557592101, सुरेंद्र-9456305654, संदीप-9756346722, धर्मेंद्र-9917141580।
* रसायन विज्ञान - मीनाक्षी-9838342066, संजीव कुमार-8126497696, राजेंद्र सिंह-9927182325, गौरव वर्मा-9917151660, क्षैतिज-9045253133, भारत सिंह-8868840753, अजय कुमार-9897131668।
* भूगोल - सुनील कुमार-9457911602, भूपेंद्र सिंह-9457025164, राजकुमार-8755746614, प्रदीप कुमार-8318392612, राहुल-9473958075, संदीप कुमार-7800098227, नीरज-9717249394।
* वाणिज्य - सुनील कुमार-9027635849, राजेश्वर-9412573606, विपुल-9719024726, द्वारिका-9899990082, संदीप कुमार-9458861900, हरि कृष्ण-992744597।
----
-छात्रों की हर समस्या का होगा निस्तारण
बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है, छात्रों की हर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। विषय विशेषज्ञों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। छात्र फोन के जरिए भी विषयों की जटिलताओं को हल करा सकते हैं।--निशा अस्थाना, डीआईओएस।