शिक्षा प्रसार समिति चुनाव : ---
मतदाता सूची का प्रकाशन, आज दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर और डिग्री कॉलेज का संचालन करने वाली संस्था शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव के लिए बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। मतदाता सूचि के विरोध में आज आपत्तियां दर्ज करायी जा सकेंगी, इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इस बार चुनाव दो गुटों में होगा, प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव 27 मार्च को होगा, जबकि मतगणना 28 मार्च को होगी। चुनाव का पहला चरण शुरू हो गया है, बुधवार को एसएसवी पीजी कॉलेज में 1121 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन हुआ। सूची में प्रदर्शित मतों को लेकर अब आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। आपत्तियां दर्ज कराने का समय 3 मार्च है, चार मार्च को आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। प्रतिष्ठा के इस चुनाव में दोनों ही गुटों के प्रत्याशी पूरी ताकत से मैदान में उतर गए हैं। भावी प्रत्याशी मतदाताओं की नब्ज को टटोला जा रहा है।
यह है चुनाव कार्यक्रम
03 मार्च--- आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे
04 मार्च---फाइनल सूची का प्रकाशन
05 से 07 मार्च--नामांकन पत्रों का वितरण
08 से 09 मार्च--नामांकन पत्र भरने का समय
12 मार्च--नाम वापसी
27 मार्च--मतदान
28 मार्च--मतगणना
मतदाता सूची का किया प्रकाशन
शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। तीन मार्च को आपत्तियां दर्ज करायी जा सकेंगी। चार मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। - डॉ. सतीश कुमार, चुनाव अधिकारी।