फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचसी में आठ घंटे खुलेगा अल्ट्रासाउंड केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीएचसी में आठ घंटे खुलेगा अल्ट्रासाउंड केंद्र
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी के अल्ट्रासाउंड केंद्र अब रोजाना आठ घंटे खुलेगा। रोजाना 80-90 अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे वहीं दो रेडियोलॉजिस्ट चार-चार घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं, सोमवार से यह व्यवस्था अस्पताल में लागू हो जाएगी।
सरकारी अस्पतालों में सिर्फ एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन है, जिसकी सुविधा के लिए मरीजों को अपनी बारी के लिए दो सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा था। प्रतिदिन 25-30 ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहे थे। आपातकाल में आने वाले मरीजों को भी वापस भेजा जा रहा था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए डीएम ने सीएमओ को तलब कर जवाब मांगा। इसमें बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग में दो रेडियोलॉजिस्ट हैं। जिनके द्वारा अल्ट्रासाउंड का कार्य किया जा रहा है। वेटिंग लिस्ट की जानकारी में पता चला कि एक दिन में अधिकतम 10-12 मरीजों को ही वेटिंग में शामिल किया जाता है, इसके अलावा करीब इतने ही अन्य मरीजों का भी रोजाना अल्ट्रासाउंड किया जाता है। दस दिन से अधिक समय की वेटिंग लिस्ट अस्पताल में बनायी गई थी।
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी जताते हुए रोजाना आठ घंटे तक अल्ट्रासाउंड करने के आदेश दिए। तत्काल प्रभाव से यह व्यवस्था लागू करने की बात कही। रविवार के अवकाश के कारण अब यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी।
दो शिफ्टों में काम करेंगे रेडियोलॉजिस्ट
दो शिफ्टों में रेडियोलॉजिस्ट मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे। पहली शिफ्ट में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक डॉ वेद प्रकाश अल्ट्रासाउंड करेंगे, दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक डॉ राजेंद्र गुप्ता कार्य करेंगे।
नई मशीन के लिए पत्राचार, एक्सरे भी बढ़ेंगे
अल्ट्रासाउंड की नई मशीन के लिए सीएमओ डॉ रेखा शर्मा द्वारा शासन में पत्राचार किया गया है। क्योंकि अस्पताल में लगी मशीन काफी पुरानी है, नई मशीन आने से मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही एक्सरे का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।
120 से अधिक वेटिंग में लगे
फिलहाल अल्ट्रासाउंड कराने वाले 120 मरीजों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है, जिनके नंबर 10 दिन बाद तक के हैं। अब इन मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
निजी अस्पताल के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड काफी महंगे होते हैं, गरीब मरीजों के लिए यह आसान नहीं होता। सीएचसी में रोजाना 80-90 अल्ट्रासाउंड होंगे तो मरीजों को बाहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।--अंकुर, फोटो संख्या--13
दस दिन का मिला था समय, अब मिलेगी राहत-
सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गया था, लेकिन वहां दस दिन का समय मिला। अब डीएम के संज्ञान लेने से मरीजों को राहत मिलेगी। आपात स्थिति में अल्ट्रासाउंड रोजाना हो सकेंगे। यह सराहनीय पहल है।--आबिद, फोटो संख्या--14
विज्ञापन

रोजाना होंगे 80-90 अल्ट्रासाउंड
सीएचसी में अब रोजाना 80-90 मरीजों का अल्ट्रासाउंड हो सकेगा। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। आठ घंटे लगातार अल्ट्रासाउंड होंगे, रेडियोलॉजिस्ट को निर्देशित कर दिया गया है।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें