फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा छात्र, सहपाठियों को डराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा छात्र, सहपाठियों को डराया
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में तमंचा लेकर एक छात्र कक्षा में पहुंचा, बैग से कारतूस गिरने से छात्र सहम गए और शोर मचा दिया। आरोपी छात्र सहपाठियों को धमकाते हुए भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य का घेराव कर हंगामा किया। आरोपी छात्र पर कार्रवाई के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
एसएसवी कॉलेज प्रोफेशनल और एमबीबीएस परीक्षा का केंद्र बना है, साथ ही अन्य कक्षाओं में शिक्षण कार्य चल रहा है। मंगलवार को बीए में पढ़ने वाला एक गांव निवासी छात्र तमंचा और कारतूस लेकर कॉलेज पहुंचा। कक्षा में छात्र के बैग से कारतूस नीचे गिर गया। इसे देख दूसरे छात्रों ने शोर मचा दिया। आरोपी छात्र उन्हें धमकी देकर वहां से भाग निकला। इसकी सूचना पर अखिल भारतीय परिषद के छात्र नेता मोहित पाल और सनी त्यागी ने छात्रों के साथ प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में तमंचा और कारतूस लेकर छात्र घूम रहे हैं, इससे माहौल खराब हो रहा है। भगदड़ में यदि छात्र गोली चला देता तो अनहोनी हो सकती थी। कॉलेज के अंदर आने वाले बाहरी छात्र भी माहौल बिगाड़ रहे हैं। जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन देने वालों में बिट्टू जाटव, अनुज वर्मा, विपिन सिंह, अमन कुमार, आयुष कुमार, दिपांशु जाटव, रोंपी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि कॉलेज में तमंचा लेकर आए छात्र के आने का मामला गंभीर है। सीसीटीवी कैमरों से जांच कराई जा रही है। दोष सिद्ध होने पर कॉलेज स्तर पर कार्रवाई के साथ पुलिस से भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें