फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से छठी मौत, चार मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से छठी मौत, चार मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। तीसरी लहर में मंगलवार को कोरोना से छठी मौत हो गई। रघुनाथपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि होने पर पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहीं, चार नए मरीज मिले, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग को डायबिटीज और फेफड़ों का संक्रमण था। हालत बिगड़ने पर पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत अधिक खराब होने पर दो दिन से बुजुर्ग वेंटिलेटर पर थे। जिनका निधन हो गया। कोरोना से तीसरी लहर में अब तक छह मौत हो चुकी हैं, जिसमें सभी 50 साल से ऊपर के हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को चार नए मरीज मिले। इन सभी को होम आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17 है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 222 पहुंच गई है।
विज्ञापन

-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----912736
कुल मरीज---14928
स्वस्थ मरीज--14689
सक्रिय मरीज--17
कुल मौत---222
कई बीमारियों से पीड़ित थे बुजुर्ग
कोरोना से मृतक बुजुर्ग को पहले भी कई बीमारियां थी। इसमें डायबिटीज के साथ फेफड़ों में संक्रमण काफी अधिक था। इस लहर में 6 मौत हो चुकी हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें