फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत बचाना भी नहीं हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत बचाना भी नहीं होगा आसान
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर 35 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि जनपद की प्रत्येक विधानसभा सीट पर दो से तीन प्रत्याशी ही मुकाबले में है। इसके अलावा अधिकांश प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
दरअसल, निर्वाचन आयोग के जमानत बचाने के लिए नियम की बात करे तो किसी भी प्रत्याशी को अपनी सीट पर कुल हुए मतदान का 1/6 हिस्सा प्राप्त करना होता है। अगर बीते विधानसभा 2017 में किस प्रत्याशी को कितने मत मिले। इस पर नजर डाले तो पता चलता है कि तीनों विधानसभा सीटों पर 26 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। जिसमें 22 प्रत्याशी तो ऐसे थे जिन्हें कुल हुए मतदान का एक प्रतिशत मत भी नहीं मिल पाया था। हापुड़ विधानसभा सीट पर छह, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर 12 और धौलाना विधाना सभा सीट पर आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है जनपद की तीनों विधानसभा सीट पर नौ प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब हो पाए थे। जिसमें हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर तीन-तीन प्रत्याशी जमानत बचा पाये थे। निर्वाचन आयोग के नियमानुसार किसी भी प्रत्याशी को कुल मतदान का 1/6 हिस्सा प्राप्त करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ विधानसभा सीट पर इनकी जब्त हुई जमानत
अंजू, चंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद सैन, लालाराम गौतम व राजपाल सिंह
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशी
कुंवर अय्यूब अली, संदीप कुमार, डॉ. हुक्म सिंह, विरेश चौधरी, पंडित गोपाल शर्मा, अमरित कुमार, सिद्धार्थ मलिक, नफीस अहमद, दीन मोहम्म्द, विजेंद्र सिंह व विनोद कुमार
धौलाना विधानसभा सीट पर जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशी
नागेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, कुलदीप, विरेंद्र, ललित मोहन सक्सेना, शाहिद, राजेश गिरि व सुरेश चंद शिशौदिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें