फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

261 दिन में शत प्रतिशत युवाओं को लगा भरोसे का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
261 दिन में शतप्रतिशत युवाओं को लगा भरोसे का टीका
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से जारी जंग में हापुड़ की 18 से 44 साल की (982300) शत प्रतिशत आबादी ने महज 261 दिन में ही सुरक्षा कवच पहन लिया है, इस आयु वर्ग में आने वाला हर व्यक्ति पहला टीका लगवा चुका है। वहीं, 74 प्रतिशत से ज्यादा लोग दूसरा डोज भी ले चुके हैं। लेकिन बुजुर्गों का कम टीकाकरण चिंता का विषय बना है।
जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थलाइन, दूसरे में फ्रंटलाइन, तीसरे में बुजुर्ग, चौथे में 45 साल से ऊपर के बीमार लोग और इसके बाद एक जून से 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण शुरू किया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में आने वाले 982300 लोगों को चिन्हित किया था। इस आयु वर्ग वालों ने टीकाकरण में जबरदस्त उत्साह दिखाया है। युवाओं की उत्सुकता का आलम यह है कि महज 261 दिन के अंदर ही शत प्रतिशत युवाओं ने पहला टीका लगवा लिया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए सर्वे में यह रिपोर्ट तैयार की गई है। दिलचस्प बात यह है कि पहला डोज लेने के साथ ही इस वर्ग में आने वाले लोग अब दूसरे डोज को लेकर भी काफी उत्सुक दिख रहे हैं। 74 प्रतिशत से ज्यादा लोग दूसरा डोज भी ले चुके हैं।
58 हजार बुजुर्ग टीकाकरण से दूर
स्वास्थ्य विभाग ने 124947 बुजुर्गों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया था। लेकिन इनमें सिर्फ 66124 ने ही टीका लगवाया है, 58 हजार बुजुर्ग अभी भी टीकाकरण से वंचित हैं। जिन पर कोरोना घातक साबित हो सकता है।
68 प्रतिशत किशोरों को लगा टीका
तीन जनवरी से किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ है। 94 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 68 प्रतिशत किशोर टीका लगवा चुके हैं, एक महीना पूर्ण होने पर किशोरों को दूसरा डोज भी लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल डोज---1760577
पहला डोज---1042623
दूसरा डोज---703877
बूस्टर डोज---14077
शत प्रतिशत लगा पहला डोज
जिले में 18 साल से ऊपर की आबादी के युवाओं ने पहला डोज लगवा लिया है, इस आयु वर्ग का शत प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। दूसरा डोज के लिए भी इस आयु वर्ग में काफी उत्सुकता है।- डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधकिारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें