दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
हापुड़ । दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की तथापुलिस को सौंप दिया। लेकिन बच्ची के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीण युवक को थाने ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बच्ची व परिजनों को भी थाने बुला लिया। पूछताछ में मामला संदिग्ध लगा, बच्ची के परिजनों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की घटना नहीं हुई है। इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।