फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचीं टीमें, बुजुर्गों व दिव्यांगों ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर पहुंचीं टीमें, बुजुर्गों व दिव्यांगों ने किया मतदान
विज्ञापन

हापुड़। लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने रविवार को पहली बार घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर दिव्यांगों और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला। सुबह आठ बजे से ही तीनों विधानसभा क्षेत्रों में टीमें पूरे साजो सामान के साथ निकल गईं। टीम ने दरवाजे पर दस्तक दी और बुजुर्गों दिव्यांगों ने मतदान किया। दिन भर टीमें इस प्रक्रिया में जुटी रही। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग ने इस बार दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को अपने घर से ही मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी है। इस प्रक्रिया के लिए जिले की हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीटों पर 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 14,379 बुजुर्ग व 5,992 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए थे। इनमें से कुल 800 मतदाताओं ने बैलेट पोस्टल से मतदान करने के लिए आवेदन किया था। जिनमें 626 बुजुर्ग व 174 दिव्यांग शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया कराने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 40 पोलिंग पार्टियों को रविवार सुबह निर्वाचन कार्यालय से मत पत्र, मतपेटिका, मतदाता सूची आदि के साथ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छत पर लकड़ी की सीढ़ियों से चढ़कर मतदान कराने पहुंचे कर्मचारी
चुनाव आयोग की नई व्यवस्था का बुजुर्गों और विकलांगों ने सुखद अनुभव लिया। टीम पूरा तापझाम लेकर घर पहुंची और बुजुर्गों से उसी अवस्था में वोट डालवाया, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। चारपाई पर रजाई में बैठकर, धूप सेकते हुए आंगन में बैठकर मतदान किया गया। हापुड़ के मोहल्ला कानूनगोयान में एक बुजुर्ग महिला को छत पर लकड़ी की सीढ़ियों से चढ़ते हुए मतदान कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें