फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी खर्च में गढ़ सीट से गठबंधन प्रत्याशी सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी खर्च में गढ़ से गठबंधन प्रत्याशी सबसे आगे
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव में हुए खर्चे का प्रत्याशियों या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को कुल तीन बार हिसाब देना होगा। अभी तक के चुनाव खर्च में गढ़ के गठबंधन प्रत्याशी रविंद्र चौधरी सबसे आगे हैं। इसके अलावा धौलाना से असलम चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में व्यय प्रेक्षकों को तैनात किया हुआ है। उन्हें ब्योरा देने के लिए समय और दिनांक भी तय कर दिया गया है।
जिले में 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सभी दलों के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार को बढ़ाने में लगे हुए हैं। विभिन्न माध्यमों से प्रचार करते हुए प्रत्येक प्रत्याशी को अपने खर्च का ब्योरा देना है। निर्वाचन आयोग ने प्रति प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च करने के निर्देश दिए हैं। इससे अधिक खर्च किए जाने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी प्रत्याशी के द्वारा की जाने वाले प्रचार सामग्री, गाड़ी, जनसभा-रैली समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए सामग्री की कीमत तय कर दी है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च के ब्योरा पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं।
विज्ञापन

सीटीओ संदीप कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों को अपना खर्चों का ब्योरा देने के लिए 30 जनवरी, तीन फरवरी और सात फरवरी दिनांक निर्धारित की गई है। प्रत्याशी अपना दो बार खर्चे का ब्योरा दे चुके हैं। अभी सात फरवरी को प्रत्याशी या उसके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को खर्च का ब्योरा देने के लिए आना होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी का खर्चा नामांकन तिथि से परिणाम घोषणा तक जोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभाओं में 35 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें धौलाना में दो व गढ़ में एक प्रत्याशी ने अपना ब्यौरा नहीं दिया है। उन्हें संबंधित आरओ द्वारा नोटिस दिया जा रहा है।
-----
ये है प्रत्याशियों के खर्चे की स्थिति -
हापुड़ विधानसभा सीट --
प्रत्याशी पार्टी खर्च
गजराज सिंह सपा रालोद 4,43,320
मनीष सिंह बसपा 1,99,615
भावना बाल्मीकि कांग्रेस 1,35,890
----
धौलाना विधानसभा क्षेत्र -
प्रत्याशी पार्टी खर्च
असलम चौधरी सपा रालोद 6,81,262
धर्मेश तोमर भाजपा 6,24,573
बासिद बसपा 2,61,528
---
गढ़ विधानसभा क्षेत्र -
रविंद्र चौधरी सपा रालोद 6,85,730
हरेंद्र सिंह भाजपा 6,07,657
मदन चौहान बसपा 3,63,800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें