फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा निकाह करने पर पहली पत्नी ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा निकाह करने पर पहली पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन

पिलखुवा। एक व्यक्ति को दूसरा निकाह करना महंगा पड़ गया है। पहली पत्नी ने जमकर हंगामा काट थाने पर तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
पिलखुवा निवासी एक व्यक्ति का तीन साल पूर्व दिल्ली के छत्तरपुर निवासी एक महिला के साथ निकाह हुआ था। महिला का आरोप है कि उसे निकाह के बाद पता चला कि उसके पति का पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध करने पर आये दिन दंपती में झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते गत 31 जनवरी 2022 को महिला के पति ने प्रेमिका से दूसरा निकाह कर लिया। पति द्वारा दूसरा निकाह करने की जानकारी मिलने पर पहली पत्नी ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर को कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने दूसरी शादी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें