फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी हुई कोरोना की जांच, जिले में गिरने लगा संक्रमितों का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आधी हुई जांच, गिरने लगा संक्रमितों का ग्राफ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना महामारी का असर बीते कुछ दिनों में घटा है, इसका बड़ा कारण जांच का कम होना भी है। क्योंकि दो सप्ताह के अंदर प्रतिदिन होने वाली जांच तीन हजार से घटकर सिर्फ 1200 से 1500 तक रह गई हैं। बूथों पर आने वाले लोगों की ही जांच हो रही हैं, रेंडम नमूने नहीं लिए जा रहे। जबकि गांवों में लक्षण वाले मरीजों की भरमार है, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे में करीब 1400 लक्षण वाले मरीज चिन्हित भी किए थे।
कोरोनो की तीसरी लहर 28 दिसंबर से शुरू हुई थी। जनवरी में तेजी से संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ, एक दिन में 300 से भी अधिक मरीज मिले। हालांकि उस समय प्रतिदिन तीन हजार से अधिक जांच हो रहीं थी। एंटीजन किट की जांच में संक्रमण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच बढ़ाई गई। सैंपल बढ़े तो जांच के लिए मेरठ भेजे गए।
विज्ञापन

हालांकि इन दिनों विभाग द्वारा जांच का दायरा घटा दिया गया है। यही कारण है कि तेजी से संक्रमण भी कम हुआ है। पहले के मुकाबले जांच लगभग आधी रह गई हैं, जबकि संक्रमण अभी भी तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

जनवरी की शुरूआत में जांच और संक्रमण की स्थिति
तिथि जांच संक्रमित
13 जनवरी 2796 111
14 जनवरी 2686 140
15 जनवरी 3393 240
17 जनवरी 2889 86
18 जनवरी 2435 118
19 जनवरी 2352 233
20 जनवरी 2250 194
----
इन दिनों हो रही जांच और संक्रमण की स्थिति
तिथि जांच संक्रमित
31 जनवरी 1401 46
30 जनवरी 1857 47
29 जनवरी 1649 30
28 जनवरी 1493 57
27 जनवरी 1489 57
26 जनवरी 1276 63
बूथ पर आने वाले हर व्यक्ति की हो रही जांच
बूथ पर आने वाले हर व्यक्ति की जांच करायी जा रही है, जो लोग संक्रमित आते हैं उनके संपर्क में आए लोगों की रेपिड रेस्पोंस टीम द्वारा जांच करायी जाती है। संक्रमण पहले के मुकाबले कम हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें