फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ और धौलाना से चार, गढ़ से एक प्रत्याशी का नामांकन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन करते रालोद प्रत्याशी गजराज सिंह संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हापुड़ और धौलाना से चार, गढ़ से एक प्रत्याशी का नामांकन
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जारी नामांकन के पांचवें दिन बुधवार को जिले की तीन विधानसभा सीटों पर पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। इसमें हापुड़ विधानसभा सीट से दो, गढ़ विधानसभा से एक और धौलाना से दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। तीनों विधानसभाओं से अब तक सात प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।
जिले में नामांकन प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हुई। पांचवें दिन नामांकन प्रक्रिया में बढ़ोतरी हुई। सदर और धौलाना विधानसभा सीट से दो-दो एवं गढ़ विधानसभा से एक उम्मीदवार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। सुबह के समय रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह ने सबसे पहले आर्यनगर स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में प्रार्थना कराई। इसके बाद नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप और सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ रहे। गजराज सिंह ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए।
विज्ञापन

इसके अलावा हापुड़ सीट से भारतीय जनता दल से धर्मेंद्र कुमार, जबकि धौलाना विधानसभा से आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी चंद्र मोहन चौहान, सपा प्रत्याशी असलम चौधरी की पत्नि नसीम बेगम ने निर्दलीय और गढ़ विधानसभा सीट से ऑल इंडिया हिंदुस्तान पार्टी के प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अब तक 61 नामांकन पत्र बिके
नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन उम्मीदवारों ने छह नामांकन पत्र खरीदे। हापुड़ विधानसभा से दो, धौलाना से तीन और गढ़ के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया। अब तक जिले में 61 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

गजराज से अधिक मालदार हैं पत्नी -
हापुड़ विधानसभा सीट से रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह के पास 89.52 लाख की अचल संपत्ति और 24.42 लाख की चल संपत्ति है। प्रत्याशी की पत्नि उनसे ज्यादा मालदार हैं। उनके पास 6.70 करोड़ संपत्ति है। घोषणा के अनुसार उनके व उनकी पत्नि के पास अनवरपुर, बडौदा हिंदुवान, गोयना, अटूटा, जसरूपनगर में कृषि भूमि है। शहर में 4000 वर्ग फीट में निर्मित एक आवासीय भवन है। इसकी वर्तमान में कुल अनुमानित लागत करीब 6 करोड़ 70 लाख है। इसके अलावा हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार योजना में गजराज सिंह के नाम एक 250 वर्ग मीटर का आवासीय प्लॉट है। इसकी वर्तमान में अनुमानित लागत करीब 89.52 लाख है। वहीं, गजराज सिंह के पास 24 लाख 42 हजार 864 लाख और उनकी पत्नी के पास 12.50 लाख की संपत्ति है। इसमें एक स्कॉर्पियों कार है। इसके अलावा प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लघंन के दो मुकदमे दर्ज हैं।

कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान लोगो की जाँच करते पुलिसकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान लोगो की तलाशी लेते पुलिसकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें