फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन

हापुड़। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों घर में घुसकर मारपीट की और घर छोड़ने चले जाने का दबाव बनाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले मोहल्ला निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी महिला के साथ आए दिन दुष्कर्म करता रहा। जब भी पीड़िता शादी करने की बात कहती आरोपी टाल देता। आरोप है कि 23 अगस्त 2021 को आरोपी व उसके पक्ष के लोग पीड़िता को जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर ले गए, जहां आरोपी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता की अश्लील वीडियो तैयार कर ली। होश में आने पर पीड़िता को खुद के साथ हुई घटना के बारे में पता चला। इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए पीड़िता को भगा दिया। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले की शिकायत परिजनों से करने पर 26 दिसंबर को आरोपी व उसके पक्ष के लोग पीड़िता के घर में घुस आए। घर छोड़कर जाने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने पीड़िता व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें