फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन करते यूपी मिशन के प्रभारी संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन

हापुड़। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के तत्वावधान में रविवार को हर्षोल्लास से गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। मेरठ रोड तिराहा स्थित गुरुद्वारे में गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसे सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान गुरुद्वारे में लंगर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे चखकर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाया।
सात दिसंबर से शुरू हुए अखंड पाठ साहिब का रविवार को समापन हो गया। समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश सिक्ख मिशन के प्रभारी ज्ञानी ब्रजपाल सिंह ने गुरुवाणी में कीर्तन किया। इसके बाद ज्ञानी भाई देवेंद्र सिंह प्रचारक ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला। धर्म प्रचार कमेटी पंजाब से आए कविश्री जत्थे ने गुरुजी का इतिहास काव्य रूप में सुनाया।
विज्ञापन

वहीं, गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका तथा पूरे विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की मनौती मांगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सिक्ख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने गरीब व मजलूमों की रक्षा करते हुए भारतवर्ष की संप्रभुता एवं अखंडता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने शहरवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उसके बाद गुरु का अटूट लंगर लोगों को वितरित किया गया। लंगर ग्रहण करने के लिए गुरुद्वारे में परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर सरदार जगत सिंह, बूटा सिंह, हरविंदर सिंह, दलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, कर्म सिंह, देवेंद्र एग्रीकल्चर, गुरमेल सिंह, समरजीत सिंह, दलजीत सिंह, हरवीर सिंह, इकवाल सिंह, प्रदीप सिंह, मंजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें