फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बोने के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बोने के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव सलाई में रविवार को दो पक्षों में फसल बोने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में एक युवक पेट में चाकू लगने से घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गांव सलाई निवासी अमजद और नन्हें के बीच रविवार को फसल बोने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के काफी संख्या में लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हु तर धारदार हथियार चल गए। सलमान पक्ष के लोगों ने अमजद के पेट में चाकू मार दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। जबकि अमजद पक्ष के सलमान को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संघर्ष की सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अमजद की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

घायल सलमान ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है। क्योंकि उन्होंने अपने खेतों में इन दिनों बंदगोभी की फसल बो रखी है और दूसरे पक्ष के लोग जबरन उनके खेतों में फसल बोने की जिद कर रहे थे। इस वजह से मारपीट हुई है। घायल के स्वजन ने थाना देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक एमके उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें