जिले में 11.23 लाख मतदाता चुनेंगे तीन विधायक
हापुड़। विधानसभा 2022 चुनाव में हापुड़ के कुल 11,23,744 मतदान करेंगे। पहले चरण में 10 फरवरी को 1128 बूथों पर मतदान होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बूथ पर 1250 मतदाता ही वोट डालेंगे। इस बार 183 बूथ बढ़ाए गए हैं। जिनमें 267 संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी।
जिले की तीन विधानसभा सीटों पर पिछले कई महीने तैयारियां चल रही थी। जिसके बाद से दावेदारों को आचार संहिता की घोषणा का इंतजार था। शनिवार को आचार संहिता लगने के बाद अब कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
बूथों की बात करें तो जिले में सबसे अधिक 415 मतदेय स्थल हापुड़ विधानसभा में हैं। इसके अलावा गढ़ में 406 और धौलाना में 307 मतदेय स्थल हैं। जबकि सबसे अधिक मतदाता धौलाना विधानसभा क्षेत्र में हैं। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 4,11,332 मतदाता, हापुड़ में 3,65,584 और गढ़ में 3,47026 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
तीनों सीटों के लिए 14 से 21 तक होंगे नामांकन -
चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 14 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएंगे। इस बार प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन भी कर सकते हैं। चुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार होगा।
* नामांकन -14 से 21 जनवरी, सुबह 11 से तीन बजे तक
* नामांकन पत्रों की जांच- 24 जनवरी को, 11 से तीन बजे तक
* नाम वापसी-27 जनवरी, 11 से तीन बजे तक
* चुनाव चिन्ह आवंटन - 27 जनवरी, तीन बजे से
* मतदान -10 फरवरी, सात बजे से शाम छह बजे तक।
* मतगणना- सुबह आठ बजे से समाप्ति तक।
जिले में मतदान केंद्र और मतदेय स्थल
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल संवेदनशील बूथ
हापुड़ 142 415 134
धौलाना 126 307 110
गढ़ 188 406 114
विधानसभा वार मतदाता-
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
धौलाना 2,20797 1,90509 26 4,11332
हापुड़ 1,96589 1,68771 24 3,65584
गढ़मुक्तेश्वर 1,86878 1,60119 31 3,47026
कुल मत 6,04264 5,19399 81 11,23744
चुनाव के लिए मांगी 35 कंपनी
जिले मेें शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने 35 कंपनी सुरक्षाकर्मियों की डिमांड शासन को भेजी है।