फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण विरोध में वीसी कार्यालय के बाहर किसानों का धरना

विज्ञापन
एचपीडी में धरने पर बैठे किसान संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण के विरोध में वीसी कार्यालय के बाहर किसानों का धरना
विज्ञापन

हापुड़। भूमि अधिग्रहण के विरोध में बृहस्पतिवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में वीसी कार्यालय के बाहर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। वहीं हंगामे की सूचना पर विधायक विजयपाल आढ़ती व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस दौरान किसानों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया।
दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार योजना के तहत अधिग्रहीत की गई जमीनों पर किसानों का प्राधिकरण से विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार किसान प्राधिकरण कार्यालय पर धरना दे चुके हैं। मामले में मुख्यमंत्री तक भी शिकायत की गई, जहां से मंडलायुक्त को समस्या के निस्तारण के आदेश दिए गए। इस मामले में प्राधिकरण ने कमेटी भी गठित की है लेकिन किसान अपनी जमीन को अर्जन मुक्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को भी किसान पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी के साथ प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे और वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर माफियाओं जैसा व्यवहार कर रहे हैं। प्राधिकरण न तो शासनादेश और न ही न्यायालय के आदेशों का पालन कर रहा है। उनकी जमीनों को कौड़ियों के दाम पर खरीद कर करोड़ों में बेचा जा रहा है। जबकि ये जमीन भविष्य की योजनाओं के लिए आरक्षित है। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी किसानों को राहत नहीं मिल रही है। जबकि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों के हंगामे के बीच विधायक विजयपाल आढ़ती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों एवं प्राधिकरण के बीच मध्यस्थता की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान अजय त्यागी, नूतन प्रकाश त्यागी, सुबोध त्यागी, सागर त्यागी, पप्पू त्यागी, भाजपा नेता विनित दीवान, रमन गोयल, ललित अग्रवाल, हर्षवर्धन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
वीसी अर्चना वर्मा ने बताया कि किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए समिति की गठन किया जा रहा है। उन्होंने ही किसानों को समझाने के लिए विधायक को बुलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें