फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के अवैध कटान में चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस संरक्षण में चल रहा था वाहनों का अवैध कटान, चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों पर कार्रवाई के बाद हापुड़ पुलिस ने भी जिले में अभियान चलाकर कबाड़ के गोदामोें पर छापा मारा। नीलामी के वाहनों की आड़ में चोरी के वाहनों का कटान हो रहा था। इस दौरान सात कबाड़ियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने चौकी प्रभारी अनिल निवास को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर देर रात पुलिस ने बुलंदशहर रोड स्थित चार गोदामों पर छापा मारा। गोदाम में भारी मात्रा में वाहनों के कटे हुए पुर्जे व कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि मंगलवार देर रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि चितौली रोड स्थित एक गोदाम में अवैध ढंग से वाहनों का कटान किया जा रहा है। नीलामी के वाहनों की आड़ में यह धंधा किया जा रहा है। सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके से चार वाहन, वाहनों के कटे हुए पुर्जे व कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाते हुए बुलंदशहर व रामपुर रोड स्थित कई गोदामों व दुकानों पर छापा मारा, जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ला शिवदयाल पुरा निवासी शोएब व निवाजीपुरा निवासी सोनू उर्फ शानू, शिवदयालपुरा निवासी शाबिर व आमिर, देहली गेट निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ इकरामुद्दीन उर्फ चीनी व शिवदयालपुरा निवासी आसिफ और मोहल्ला मजीदपुरा निवासी मोनू को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें