फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

हापुड़। दस रुपये देने का लालच देकर गांव के ही दो युवकों ने मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती खेत पर काम करने गई थी, इसी दौरान बकरी चरा रहे दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। युवती ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बृहस्पतिवार दोपहर वह खेत पर काम करने के लिए गई थी। इस दौरान गांव के ही दो युवक बकरियां चरा रहे थे। आरोप है कि दस रुपये देने का लालच देकर दोनों ने उसकी पुत्री को बहका लिया। आरोपियों ने पास के ही एक एक सरसों के खेत में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ा होने पर युवती चिल्लाई तो उसे डरा धमकाकर शांत कर दिया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

डरी-सहमी युवती घर पहुंची तो परिजनों ने उससे घटना के बारे में जानकारी की। युवती ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। परिजन युवती को लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ युवती की मेडिकल जांच करा ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें