फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में रुकेंगे खेल विश्वविद्यालय कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 864 सौ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में रुकेंगे खेल विश्वविद्यालय कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 864 खिलाड़ी
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ के सलावा में दो जनवरी को होने वाले खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने से पहले तीन मंडल के 9 जिलों से 864 खिलाड़ी हापुड़ में ही रुकेंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। तीनों तहसीलों में खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। दो जनवरी की सुबह सभी खिलाड़ी मेरठ के लिए रवाना होंगे।
दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यह विश्वविद्यालय सफलता का बड़ा माध्यम बनेगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद मंडल के रामपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, कौसांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, जौनपुर जिलों से 864 खिलाड़ी एक जनवरी की रात को हापुड़ पहुंच जाएंगे। जिनके रुकने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है।
इन खिलाड़ियों के रुकने के लिए हापुड़ में मनोहर हेरिटेज, आनंद रिजेंसी, राघव रिजेंसी को अधिकृत किया है, इसमें 400 खिलाड़ी रुकेंगे। गढ़ में गंगोत्री धर्मशाला, भागीरथी, वेदांत धर्मशाला में 80 खिलाड़ी रुकेंगे। धौलाना में 245 खिलाडिय़ों को रुकने के लिए गोयल रिजेंसी, आनंदम रिजेंसी को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा हापुड़ के 180 खिलाड़ी भी 4 बसों के जरिए मेरठ के लिए 2 जनवरी को रवाना होंगे। डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर, एडीएम श्रद्धा शांडिल्लयान ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। एडीएम को कार्यक्रम की नोडल नामित किया गया है, साथ ही तीनों तहसीलों के एसडीएम को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

---
खिलाड़ियों को नहीं होगी परेशानी
खिलाड़ियों के रुकने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्हें किसी तरह परेशानी नहीं होगी। सभी व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई हैं। दो जनवरी की सुबह सभी खिलाड़ी मेरठ के लिए रवाना होंगे।--श्रद्धा शांडिल्लयान, एडीएम हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें