फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को एक नलकूप के जारी किए दो कनेक्शन, अब बिल वसूली का दबाव

विज्ञापन
बिजली निगम में शिकायत करने पहुंचा किसान संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एक नलकूप के जारी किए दो कनेक्शन, अब बिल वसूली का दबाव
विज्ञापन

हापुड़। बिजली निगम के हापुड़ डिवीजन क्षेत्र से जुड़े गांव कूड़ी निवासी एक किसान को निगम की तरफ से एक ही नलकूप के दो कनेक्शन जारी कर दिए। इनमें एक का बिल लगातार किसान जमा करता आ रहा है, लेकिन अब निगम की ओर से दूसरे बिल बकाये का नोटिस जारी कर दबाव बनाया जा रहा है। भाकियू भानु ने अब धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
गांव निवासी किसान विक्रम सिंह ने बताया कि उसके खेत पर एक ही नलकूप लगा है। जिसका कनेक्शन ऊर्जा निगम से लिया था, निगम ने उसके नलकूप के दो कनेक्शन खोल दिए गए। पूर्व में कई बार एक कनेक्शन को बंद कराने की मांग उठा चुुका हूं। लेकिन अफसरों ने उसकी एक बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित तौर पर वह बिल जमा करता चला आ रहा है, लेकिन अब निगम की ओर से दूसरे फर्जी कनेक्शन के हजारों रुपये उससे मांगे जा रहे हैं। अफसरों से गुहार लगाई तो उन्होंने भी उसकी एक न सुनी। इस मामले में पीड़ित ने भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं को समस्या बतायी। जिलाध्यक्ष पवन हूण व संगठन मंत्री राजेंद्र गुर्जर ने चेतावनी दी है कि यदि किसान की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें