फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा के नहीं सुधरे हालात, एक्यूआई 368

विज्ञापन
ठंड में कैप खरीदती युवती - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हवा के नहीं सुधरे हालात, एक्यूआई 368
विज्ञापन

हापुड़। जिले में हवा की गुणवत्ता में सुधार न होने के कारण लगातार दमघोंटू बनी हुई है। बुधवार को नगर का एक्यूआई 368 दर्ज किया गया। ऐसे में वातावरण में धुंध छाने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, बुधवार को सर्द हवाओं के चलने से नगर में पूरे दिन ठिठुरन रही। सुबह और शाम को गलन बढ़ने के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। आसमान साफ होने के बाद भी सर्द हवा चलने से पूरे दिन ठंड रही। सुबह के समय गलन भरी सर्दी में स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते हैं। शाम सात बजने तक शहर के मुख्य बाजार गोल मार्केट, गांधी गंज, बाजार बजाजा और कोठी गेट में सन्नाटा पसर जाता है। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और छोटे बच्चों को हो रही है। पिछले पांच दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रात और सुबह के समय लोगों को कोहरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सतर्कता जरूरी, बिगड़ सकती है सेहत
स्वास्थ्य विभाग के फिजीशियन डॉ. प्रदीप मित्तल का कहना है कि हृदय रोग और सांस के मरीजों को ठंड में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वह जो दवाई लेते हैं, उसे समय पर लेते रहें। कोई भी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
-----
पिछले छह दिनों का न्यूनतम तापमान और एक्यूआई
दिनांक न्यूनतम तापमान एक्यूआई
16 दिसंबर 09 295
17 दिसंबर 07 252
18 दिसंबर 06 244
19 दिसंबर 05 243
20 दिसंबर 06 315
21 दिसंबर 06 370
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें