फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से थमा शहर, पांच घंटे शहर में रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
गढ़ रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
जाम से थम गया शहर, पांच घंटे रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

हापुड़। शहर में सोमवार को एक बार फिर जाम लगने से लोग परेशान रहे। सुबह से ही वाहनों की कतार सड़कों पर लग गई। पांच घंटे तक वाहन सड़कों पर रेंगते रहे और तहसील और मेरठ तिराहे को पार करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। अधिकारी और एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
छुट्टी के बाद कार्यदिवस में वाहनों का दबाव सड़कों पर इस कदर बढ़ता है कि लोगों के लिए नासूर बन जाता है। सोमवार को भी शहर के लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। सुबह स्थिति ठीक थी, लेकिन दस बजे के बाद हालात बिगड़ गए। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक शहर में भयंकर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दिल्ली गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मेरठ और बुलंदशहर रोड का भी यही हाल रहा। इस दौरान यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती नजर आयी। लेकिन जाम से पार नहीं पाया जा सका। घंटों तक लोग जाम मेें फंसे होने के कारण परेशान दिखाई दिए। जाम के कारण प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जाम में फंसे वाहन चालू रहकर क्षेत्र में धुआं फैला रहा है।
जाम के चलते वाहनों को मेरठ तिराहा और हापुड़ चौपला पार करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लग गया। लोग वाहनों में फंसे रहकर जाम को कोसते रहे। शाम को ही लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि जाम की समस्या से निजात के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। छुट्टी के बाद कार्यदिवस में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें