फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर से कांपे लोग, पारा पहुंचा सात डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शीत लहर से कांपे लोग, पारा पहुंचा सात डिग्री
विज्ञापन

हापुड़। पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवा चलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर तक सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए। पारे में गिरावट आने से लोग ठिठर उठे।
दिसंबर के 15 दिन बीतने के बाद अब सर्दी का सितम शुरू हो गया है। अब लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को लोगों को सुबह से ही पहाड़ों जैसी ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह को आसमान में धुंध जैसे हालातों के चलते सूरज के दर्शन भी देरी से हुए। दोपहर बाद लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए। आसमान में धूप खिलने से लोगों को राहत महसूस हुई। वहीं हवा चलने से गलन बढ़ गई। शीतलहर जैसे हालात हो गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं हापुड़ के वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी कमी देखने को मिली। हापुड़ का एक्यूआई 213 दर्ज किया गया। हापुड़ प्रदूषण विभाग के स्टेशन इंचार्ज सलमान राणा ने बताया कि एक्यूआई को बेहतर स्तर पर रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण का स्तर घटा है।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों का बढ़ा कारोबार -
ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों का कारोबार बढ़ गया है। कैप, शॉल, मफलर व जैकेट की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़े। दुकानों पर शनिवार को महिलाओं की भीड़ रही। बच्चों के कपड़े अधिक बिके। दुकानदार शिवम ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों की अपेक्षा शनिवार को ग्राहक की अधिक संख्या रही। इसके अलावा लोगों ने ऑनलाइन आर्डर भी दिए।
विज्ञापन

रैनबसेरों और अलाव पर है अधिकारियों की नजर
नगर पालिका की ओर से रैनबसेरों का संचालन किया जा रहा है। शहर में नगर पालिका परिसर, रेलवे रोड पर रैनबसेरे संचालित हैं। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने भी शुक्रवार रात रैनबसेरों और अलाव का निरीक्षण किया। जबकि कई स्थानों पर अलाव लगाए जा रहे हैं। पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि रैनबसेरों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं। निराश्रित लोग रैनबसेरों में भी रुक सकते हैं। ताकि उनको सर्दियों में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें