फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमीक्रॉन के डर से बूथों पर लगी टीकाकरण की लाइन

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल टीका लगवाने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
ओमीक्रॉन के डर से बूथों पर लगी टीकाकरण की लाइन
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रॉन का डर लोगों में दिखने लगा है। बूथों पर फिर से टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रात में नौकरी से लौटकर भी लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। महज दस दिन में एक लाख से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। हालांकि अभी भी ढाई लाख से अधिक लोग पहला टीका लगवाने से वंचित हैं।
जिले में टीकाकरण का छठा चरण चल रहा है, 30 नवंबर तक जिले की करीब साढ़े दस लाख आबादी को पहला टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। काफी जागरूकता के बाद भी लोग घरों से बूथों तक नहीं आ रहे थे। लेकिन अब विदेशों में ओमीक्रॉन स्वरूप की दस्तक से हापुड़ के लोगों में भी दहशत फैलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिनों में ही एक लाख से अधिक ने टीकाकरण करा लिया है। रोजाना बूथों पर औसतन दस हजार से अधिक लोग टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं।
दस दिनों में टीकाकरण की स्थिति
तिथि टीकाकरण
21 नवंबर 9302
22 नवंबर 12228
23 नवंबर 13404
24 नवंबर 12922
25 नवंबर 10726
26 नवंबर 11232
27 नवंबर 9208
28 नवंबर 8642
जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल डोज-------1160171
पहला टीका------778853
दूसरा टीका------381318
समय रहते लगवाएं टीका
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है। समय रहते लोग बूथों पर पहुंचकर टीका लगवा लें, ताकि वह सुरक्षित रह सकें। गांव, शहर में रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें