फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दो आरोपियों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पीड़िता को बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी दी। काफी समय से आरोपी नाबालिग का पीछा कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा दस की छात्रा है। काफी समय से मोहल्ला जसरूपनगर निवासी दो युवक स्कूल आते जाते समय पुत्री का पीछा कर उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। इस संबंध में आरोपियों के परिजनों से शिकायत भी की। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

आरोप है कि 27 नवंबर की रात दस बजे आरोपी पीड़ित के घर में घुस आए। पीड़ित की पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पुत्री को बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस घटना के बाद से परिजन काफी भयभीत हैं, नाबालिग मानसिक रूप से काफी पीड़ित बतायी जा रही है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें