फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

हापुड़। एसपी दीपक भूकर ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए मंगलवार को कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। कुछ लापरवाह पुलिसकर्मियों को लाइन भी भेजा गया।
जारी आदेशों के तहत एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक लाखन सिंह को पिलखुवा थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, पिलखुवा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महंतराज यादव को एसएसवी चौकी का प्रभारी, शरद यादव को पुलिस लाइन से रिट सैल प्रभारी, अजीत सिंह को प्रभारी रिट सैल से प्रभारी कानून व्यवस्था/प्रभारी वीआईपी सैल, कंवर सिंह को पुलिस लाइन से साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी, मुनेंद्र कुमार को साइलो द्वितीय चौकी से ओपी ततारपुर, प्रेमराज सिंह पुष्कर को हापुड़ नगर से दोयमी चौकी प्रभारी, शिवकुमार को दोयमी चौकी प्रभारी से हापुड़ नगर, दल सिंह को हापुड़ देहात से हापुड़ नगर, सुरेशपाल सिंह को पुलिस लाइन से हापुड़ नगर भेजा।
विज्ञापन

इसके अलावा मकसूद अहमद को पुलिस लाइन से धौलाना थाने, जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से हापुड़ नगर कोतवाली, राम रजपाल को क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर कार्यालय से वाचक क्षेत्राधिकारी नगर, कांस्टेबिल कुलवंत खोखर को गढ़मुक्तेश्वर थाने से हापुड़ नगर, सोहनवीर को पुलिस लाइन से हापुड़ नगर, राहुल को पुलिस लाइन से हापुड़ नगर, देवेश को पुलिस लाइन से कानून व्यवस्था/वीआईपी सैल, हैड कांस्टेबिल सोनू मलिक को पुलिस लाइन से समन सैल भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा लापरवाह पुलिसकमयों को लाइन भी भेजा गया है। इनमें हापुड़ नगर में तैनात कांस्टेबिल विशाल, देहात थाने में तैनात हैड कांस्टेबिल देवेंद्र, बाबूगढ़ में तैनात नवनीत, कांस्टेबिल उदय को पिलखुवा से पुलिस लाइन, धौलाना में तैनात तरुण मलिक, हाफिजपुर में तैनात हैड कांस्टेबिल मुनेंद्र कुमार, गढ़ में तैनात मनोज, सुरेश चंद, हैड कांस्टेबिल अमित चौधरी, कांस्टेबिल अजय को और बहादुरगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबिल सुनील को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें