फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वस्थापना निधि के 334.78 लाख के 10 कार्यों को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों के मनोरंजन के लिए बनेगा एम्यूजमेंट पार्क
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की क्षेत्रीय अवस्थापना विकास निधि की बैठक में 334.78 लाख रुपये के 10 विकास कार्यों पर मुहर लगी। प्राधिकरण शहरवासियों के मनोरंजन के लिए खडौली ड्रेन के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट पर करीब 800 मीटर लंबाई की ग्रीन बेल्ट पर एम्यूजमेंट पार्क बनाएगा। इसमें सैर करने की सुविधा भी होगी। उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में प्राधिकरण कार्यालय में हुई बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हापुड़ व पिलखुवा नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने 643.78 लाख रुपये के कुल 11 प्रस्तावों पर चर्चा की।
बैठक में एम्यूजमेंट पार्क की रूपरेखा तैयार की गई। कलक्ट्रेेट हापुड़ के पास खडौली ड्रेन के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट पर पर्यावरण को दुरुस्त करने व लोगों के मनोरंजन के लिए ग्रीन बेल्ट पर यह पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें जौगिंग पाथवे, गजीबो, क्योस्क, सोलर लाइट्स, उद्यानीकरण के कार्य और वेस्ट मैटेरियल से आर्किट्रेक्चरल आर्टिकल स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रथम चरण में समिति की ओर से 150 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में प्रस्तावों पर सभी अधिकारियों ने सहमति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने प्रॉपर्टी कैंप का किया शुभारंभ
प्राधिकरण द्वारा शासन के निर्देश पर 09, 10 व 11 नवंबर को प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना में एक प्रॉपर्टी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। कैंप में जहां एक ओर प्राधिकरण की संपत्तियों का विक्रय करेगा वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण की योजनाओं के आवंटियों को एक ही पटल पर आवंटन, रजिस्ट्री और कब्जा आदि की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें