गढ़ में एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर जमा मरीजों की भीड़
- फोटो : HAPUR
सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 151 पहुंचा आंकड़ा
हापुड़। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिले में डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू का आंकड़ा 151 पहुंच गया है। इसके अलावा मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। वहीं सरकारी आंकड़ों में अभी तक बुखार से तीन लोगों की ही मौत हुई है।
अस्पतालों में भर्ती बुखार के हर दूसरे मरीज में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। निजी लैबों की जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। निजी लैबों से रोजाना स्वास्थ्य विभाग को 25 से 30 संदिग्धों के सैंपल दिए जा रहे हैं। इनमें रोजाना औसतन तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बुखार से लगातार मौत हो रही हैं। अभी तक पूरे जिले में बुखार से करीब 55 मौत हो चुकी हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मात्र तीन ही लोगों की मौत का आंकड़ा है।
वायरल और टायफाइड के भी मामले बढ़े -
जिले में वायरल, टायफायड का असर भी कम नहीं हो रहा है। गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में शनिवार को 976 मरीज पहुंचे। इनमें 36 को बुखार मिला। जांच में तीन में टायफायड की पुष्टि हुई।
---
हालातों पर नजर बनाए हुए हैं अधिकारी -
बुखार के मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि डेंगू के जो मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, उनकी भी निगरानी कराई जाए। पहले से स्थिति में सुधार हुआ है। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।