फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री चंडी मंदिर समिति चुनाव आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
चंडी मंदिर चुनाव को लेकर एसएसवी कॉलेज में लगी बैरिकेडिंग - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
श्री चंडी मंदिर समिति का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

हापुड़। श्रीचंडी मंदिर प्रबंध समिति के छह पदों व 15 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव आज दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज में होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और शाम के समय परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव को लेकर दोनों गुटों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। कुल 1768 मतदाता इस चुनाव में मतदान करेंगे। मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं बनाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
चंडी मंदिर समिति में विवाद के चलते काफी दिनों बाद चुनाव हो रहा है। चुनाव अधिकारी विकास कुमार नेहरा ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतदान के बाद तुरंत मतगणना शुरू की जाएगी। उधर, पुलिस-प्रशासन ने मतदान और मतगणना को लेकर तैयारी कर ली है। मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

दो गुटों के बीच है चुनाव
श्री चंडी मैया राष्ट्रीय हिंदु सेवा समिति ग्रुप से प्रधान पद के लिए महेंद्र सिंह, मंत्री के लिए दिनेंद्र बंसल, उप प्रधान पद के लिए मोहित बंसल, उप मंत्री पद के लिए पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए सुनील गर्ग, लेखा निरीक्षक के लिए अर्चना कंसल जबकि सदस्य पदों के लिए डॉ. अशोक ग्रोवर, दीपक सिंहल, धीरेंद्र त्यागी, श्याम आढ़ती, मनोज गुप्ता, रविंद्र सिंहल, विशाल मित्तल, अशोक कुमार, देवेश शर्मा, नवनीत शर्मा, महेश चंद शर्मा, राजू पारिक, आशुतोष आजाद, धर्मेंद्र शर्मा, भगीरथमल चौधरी, मोहित गुप्ता, रामकुमार गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

जबकि दूसरे ग्रुप श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप से प्रधान पद के लिए नवनीत अग्रवाल (कली वाले), उपप्रधान के लिए जय प्रकाश वर्मा (मन्नी), मंत्री के लिए सत्यनारायण अग्रवाल, उपमंत्री पद के लिए मोहित कुमार जैन, कोषाध्यक्ष के लिए संजीव विजय गुप्ता, लेखा निरिक्षक के लिए लोकेश गुप्ता जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए मोहित अग्रवाल छावनी वाले, अखिल सिंघल, संजीव कुमार, अमित गोयल, हरि किशन अग्रवाल, जयभगवान गौतम, सारंग अग्रवाल, आशुतोष रस्तौगी, अंकुर कंसल, अमित गोयल, आदित्य गोयल, विकास शर्मा गुड्डू, दीपक गर्ग, निशांत अग्रवाल, संजीव शर्मा, प्रणव वर्मा, दिव्यांश गर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें