फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल फैक्टरी में भीषण आग

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्टरी में भीषण आग
विज्ञापन

धौलाना/हापुड़। औद्योगिक क्षेत्र के फेज-वन में संचालित सजल केमिकल कंपनी में देर शाम किन्हीं कारणों से भीषण आग लग गई। फैक्टरी के अंदर पेस्टिसाइड निर्माण के लिए केमिकल रखा हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। मौके पर हापुड़ और गाजियाबाद से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
फेज-वन में संचालित सोजल केमिकल कंपनी में शुक्रवार शाम कर्मचारी कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि शाम के समय फैक्टरी में लोहे की वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। फैक्टरी में काफी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ भी रखा हुआ था। वेल्डिंग की चिंगारी से ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ ली। अचानक लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए कंपनी के संचालक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों द्वारा होम कंपाउंड का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग लगातार विकराल रूप ले रही थी। आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

सूचना के बाद गाजियाबाद और हापुड़ से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं और आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। आग से लाखों रुपये के नुकसान की संभावना व्यक्त की जा रही है। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह ने बताया कि आग के कारणों के संबंध में फिलहाल पुष्ट जानकारी नहीं है। किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है। आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही आग पर काबू कर लिया जाएगा।
धमाकों के साथ उठ रही थीं लपटें -
आग इतनी भयावह थी कि आसपास के फैक्टरी संचालक भी दहशत में आ गए। केमिकल के ड्रम तेज धमाकों के साथ फटते तो लपटें और ऊंची हो जाती। ड्रम धमाके के साथ उड़कर आसपास के क्षेत्रों में गिर रहे थे। ऐसेे में इन फैक्टरियों में भी आग लगने का खतरा बना हुआ था। आसपास के फैक्टरी संचालक भी मौके पर जमा हो गए थे।
फायर अधिकारी मनु शर्मा के अनुसार इस प्रकार की केमिकल फैक्ट्रियों में आग बुझने के बाद भी आग के द्वारा फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आग बुझती है तो इसके बावजूद रातभर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

बंद रही विद्युत आपूर्ति--
आग लगने के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। जिस कारण फेस वन की काफी फैक्टरियों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाई और उन सभी में काम ठप हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें